National News

शिफ्ट को लेकर हुआ विवाद, बिजली विभाग में सहकर्मी को गोलियों से भून डाला, मौत

Ad

नई दिल्लीः अकसर देखा जाता है कि ऑफिस शिफ्त के लिए कई बार बहस बाजी और लड़ाई होती है। लोग अपनी सहूलियत के हिसाब से ऑफिस शिफ्त चूनते हैं। लेकिन पंजाब से एक खौफनाक मामला सामने आया है जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पंजाब के संगरूर में बिजली विभाग के दो कर्मचारी ड्यूटी को लेकर आपस में ही भिड़ गए। इसके चलते एक कर्मचारी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से दूसरे कर्मचारी को गोलियों ने भून डाला। कर्मचारी ने एक के बाद एक उसे तीन गोली मारी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

बता दें कि मामला गुरदासपुर के खंडेबाद का है। पुलिस के अनुसार धूरी निवासी 45 वर्षीय गुरमीत सिंह खंडेबाद के बिजली ग्रिड में तैनात था। मृतक के भाई सुखदर्शन सिंह का कहना है कि उसके भाई गुरमीत सिंह के साथ उसका सहकर्मी लहरा निवासी प्रदीप कुमार अक्सर शिफ्ट को लेकर झगड़ते रहता था। इतना ही नही प्रदीप ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

आए दिन झगड़े होने के कारण गुरमीत ने अपने ऑफिस जाना बंद कर दिया था। बता दें कि मंगलवार की दोपहर भी वह अपनी ड्यूटी पर गया था। अगले ही दिन बुधवार को उसके परिवार को सूचना मिली कि ग्रिड में प्रदीप ने गुरमीत की गोली मार कर हत्या कर दी।

पुलिस की जांच में पता चला की बुधवार को भी ड्यूटी पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी दौरान आरोपी प्रदीप ने अपने रिवाल्वर से गुरमीत को गोली मार दी। वहीं मामले के बाद प्रदीप फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

पुलिस ने मामले की तफ्तीश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई रिवाल्वर भी बरामद कर ली है. अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

ADVERTISEMENTS Ad
To Top