National News

नहीं रहे भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान, क्रिकेट जगत में शोक

Ad

नहीं रहे भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान, क्रिकेट जगत में शोक

नई दिल्ली: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मंत्री चेतन चौहान का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। चौहान को करीब 36 घंटे से जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। भारत के लिए 40 टेस्ट खेलने वाले चौहान के परिवार में पत्नी और बेटा विनायक है जो ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उनके भाई पुष्पेंद्र चौहान ने कहा, ‘मेरे बड़े भाई चेतन चौहान बीमारी से लड़ते हुए आज हमें छोड़कर चले गए। मैं उन सभी का शुक्रिया करना चाहूंगा जिन्होंने उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना की। उनका बेटा विनायक किसी भी समय पहुंच जाएगा और फिर हम उनका अंतिम संस्कार करेंगे।’ चौहान को कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद 12 जुलाई को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया था।

किडनी संबंधित बीमारियों के कारण उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया जिससे उन्हें गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में शिफ्ट किया गया। शुक्रवार रात को उनके कई महत्वपूर्ण अंगों ने काम करना बंद कर दिया और उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top