National News

Twitter पर छाई पुलिस,ट्वीट में कहा-‘घर को छोड़कर अगर तुम जाओगे,बड़ा पछताओगे’

Ad

नई दिल्लीः पूूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है। कोरोना वायरस के वजह से कई लोगों को जिदंगी गंवानी पड़ी है। वहीं भारत में कोरोना को मात देने के लिए 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। वहीं पुलिस भी लॉकडाउन के दौरान सख्त रूप अपनाए हुए है। कोई भी लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने की कोशिश कर रहा है तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त कारवाई कर रही है। वहीं गुरुग्राम पुलिस ने एक लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने वालों के लिए एक अनोखा अंदाज अपनाया। गुरुग्राम पुलिस ने सिंगर अरिजीत सिंह का फेमस गाना ‘मुझे छोड़कर जो तुम जाओगे, बड़ा पछताओगे’ को जिस तरह से इस्तेमाल किया है वह बेहद काबिलेतारीफ और काफी अनोखा है।

बता दें कि गुरुग्राम पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने वाले को अरिजीत सिंह के अंदाज में चेतावनी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, घर को छोड़कर जो तुम जाओगे, बड़ा पछताओगे। साथ ही उन्होंने लिखा है कि घर में रहें सुरक्षित रहें।

गुरुवार को गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के ट्विटर  ने लोगों को कोरोनावायरस को लेकर जागरूक करते हुए अरिजीत सिंह का गाना ट्वीट किया। साथ ही गुरुग्राम पुलिस ने फोटो पोस्ट किया। इसमें एक व्यक्ति को अपने घर से बाहर निकलते हुए दिखाया गया है।जैसे ही वह आदमी दरवाजे के बाहर पैर निकलता है तो कोरोनावायरस कुल्हाड़ी लेकर खड़ा है। वहीं एक कुल्हाड़ी के साथ हमला करने के लिए तैयार है। पुलिस के इस अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है। लोगों ने पुलिस के इस अनोखे कदम की खूब तारीख की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top