National News

आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कंधा देकर दी श्रद्धांजलि

Ad

नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बड़गाम में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद कंधा देकर उनको अंतिम विदाई दी। राजनाथ पुलवामा में आतंकी हमले के मद्देनजर राज्य में उत्पन्न स्थिति का जायजा लेंगे। इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के कम से कम 40 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं। बता दें कि सभी शहीदों को शव को दिल्ली लाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण शहीदों को श्रद्धांजलि देने पालम एयरपोर्ट जा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

लाइव वोटिंग के जरिए चुना जाएगा उत्तराखंड टैलेंट हंट का विजेता, हल्द्वानी तैयार

आपको बताते चलें कि गृह मंत्री ने गुरुवार को हुए इस आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि इसमें शामिल लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा था कि शहीदों की शहादत का बदला लिया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी आज CCS की बैठक के बाद एक सभा में कहा कि सुरक्षाबलों को ऐक्शन लेने की पूरी छूट दे दी गई है। उन्होंने पड़ोसी पाकिस्तान की बदहाली का जिक्र करते हुए कहा था आतंकियों ने बड़ी गलती कर दी है और इसमें शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

आतंकी हमले के बाद भारत की बड़ी कार्रवाई, अब बर्बाद होगा पाकिस्तान

इतना ही नहीं पीएम मोदी ने झांसी में एक सभा में कहा, ‘सुरक्षा बलों को आगे की कार्रवाई के लिए, समय क्या हो, स्थान क्या हो और स्वरूप कैसा हो, यह तय करने के लिए पूरी इजाजत दे दी गई है।’ पीएम मोदी ने कहा, ‘बदहाली के इस दौर में वह भारत पर इस तरह के हमले करके, पुलवामा जैसी तबाही मचाकर, हमें भी बदहाल करना चाहता है। लेकिन उसके इस मंसूबे का, देश के 130 करोड़ लोग, मिलकर जवाब देंगे, मुंहतोड़ जवाब देंगे।’

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top