National News

शिक्षक की डांट से परेशान 7वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट पर लिखा भगवान कृष्ण का नाम

Ad

नई दिल्ली: दिल्ली के इंद्रपुरी में सातवीं कक्षा की एक छात्रा के आत्महत्या के कदम ने पूरे देश को सकते में डाल दिया है। छात्रा ने सुसाइड नोट कोई पेपर के अलावा अपने हाथ पर भी लिखा।

ADVERTISEMENTS Ad

इस मामले के सामने आने के बाद पास के क्षेत्र में सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि स्कूल के शिक्षक की डांट के बाद सातवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगा ली। इंद्रपुरी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को स्कूल की सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर लिया है।  उधर, पुलिस मामले के छानबीन कर खुदकुशी की असली वजह पता लगाने में जुटी है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लड़की ने उस समय खुदकुशी की जब उसकी मां अदालत गई थी। लड़की की मां पेशे से एक अधिवक्ता है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। इस बीच, स्कूल प्रबंधन ने बयान जारी कर कहा है कि जांच अधिकारी का पूरा सहयोग कर रहे हैं और वे एक आंतरिक जांच भी करवा रहे हैं। छात्रा का 20 दिसंबर को जन्मदिन था। छात्रा अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाना चाहती थी। इसके लिए दोस्तों को न्योता दे दिया था।

मामला पिछले शुक्रवार का है। छात्रा रोते हुए घर पहुंची। घर में बताया कि उसे साइंस के टीचर ने डांटा है। शनिवार को वह स्कूल नहीं गई। मां उसे घर पर ही छोड़कर चली गई। शाम चार बजे मां घर लौटी, तो छात्रा फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। वह फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल ले गईं, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बच्ची स्कूल से काफी परेशान थी। उसने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि छात्रा के कमरे से एक पेज का सुसाइड नोट मिला है। नोट छात्रा ने भगवान श्रीकृष्ण, मां और नानी के लिए लिखा है। उसने मां व नानी को सुसाइड नोट में ‘आई लव यू’ लिखकर माफी मांगी है। छात्रा ने लिखा है कि श्रीकृष्ण भगवान, मैं आपके पास आ रही हूं। नोट में छात्रा ने स्कूल में परेशान करने की बात भी लिखी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top