National News

हैरतअंगेज मामला, इतनी सी बात के लिए पत्नी को सास और पति ने भूखा रखकर मारा डाला

Ad

नई दिल्ली:दहेज की लालच के लिए इंसान इंसानियत को शर्मसार कर रहा है। रोजाना दहेज उत्पीड़न को लेकर तमाम घटनाएं सामने आती है। एक ऐसा ही मामला केरल के करुणागप्पल्ली से सामने आ रहा है जहां एक महिला को उसके पति चंदूलाल और सास गीतालाल  ने दहेज के लिए मार डाला।

ADVERTISEMENTS Ad

दोनों ने महिला को भूखा रखा और तबीयत खराब होने से उसकी मौत हो गई। महिला की उम्र 27 साल बताई जा रही है।इस मामले में पुलिस ने जानकारी कि महिला कुछ दिन से गीले चावल और चाशनी खा रही थी, जब बीते हफ्ते उसकी मौत हुई तो उसका वजन महज 20 किलो रह गया था। मृतक महिला के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला हड्डियों का ढांचा लग रही थी। एक विस्तृत जांच से पता चला कि उसने बहुत कुछ झेला था। उसके रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया था।”

इसके अलावा मृतक महिला की मां ने पुलिस को बताया क आरोपी उसे बीते पांच सालों से प्रताड़ित कर रहे थे और बीते एक साल से परिवार के सदस्यों को उससे मिलने नहीं दे रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने डर के मारे इस बारे में पुलिस से शिकायत नहीं की। बताया जा रहा है कि महिला की शादी 2013 में हुई थी। शादी के वक्त महिला के परिवार ने  ससुराल वालों को सोने के कुछ गहने और पैसे दिए थे। उन्होंने और अधिक देने का वादा भी किया था। महिला के दो बच्चे हैं। महिला का नाम तुषारा था।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top