National News

नए साल पर मोदी सरकार ने जनता को दिया तोहफा,जनता के लिए दामों में बड़ी कटौती…

Ad

नई दिल्लीः नए साल की शुरूआत के पहले ही दिन सरकार ने जनता के लिए खुशखबरी दे दी है। आपको बता दें कि यह खुशखबरी रसोई गैस सिलेंडर को लेकर है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 31 दिसंबर को बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम LPG सिलेंडर पर 120.50 रुपये और सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर पर 5.91 रुपये की कटौती की है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह नई कीमतें 1 जनवरी 2019 से लागू होंगी। इन कीमतों के घटने के पीछे जो वजह सामने आ रही हैं वो अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों का घटना बताया जा रहा है। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूत स्थिति की वजह से कुकिंग गैस की कीमतें घटी हैं। ताजा कीमतों के बारे में बात करें तो दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की कीमत 809.50 रुपये है, लेकिन अब कटौती के बाद दाम अब 689 रुपए हो जाएंगे। वहीं सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर का नया भाव 494.99 रुपये हो जाएगा, फिलहाल इसकी कीमत 500.90 रुपये है।

इस कटौती को लेकर आईओसी ने कहा कि, “अंतरर्राष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमतों में गिरावट और रुपया-डॉलर के एक्सचेंज रेट में आई मजबूती के बाद गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में 120.50 रुपए की बड़ी कटौती की गई है।” कटौती के बाद दिल्ली में 14.2 किलो के गैर सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 689 रुपए हो जाएगी। आपको बता दें कि इससे पहले जून के बाद से रसोई गैस सिलेंडरों की कीमत में छह बार में कुल 14.13 रुपये का इजाफा किया गया था। एक नवंबर को यह सिलेंडर 2.94 रुपए महंगा हुआ था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top