National News

हरिवंश राय बच्चन को ममता ने दी श्रद्धांजलि

Ad

कोलकाता। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पिता और महान कवि हरिवंश राय बच्चन की जयंती के मौके पर कोलकाता की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। मंगलवार को इस बारे में मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, “आज महान कवि हरिवंश राय बच्चन जी की जयंती है। इस मौके पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हूं। वह हिंदी के कवि थे और अंग्रेजी के बेहतरीन प्रोफेसर। उन्हें नमन।”

ADVERTISEMENTS Ad

हरिवंश राय श्रीवास्तव “बच्चन” हिन्दी भाषा के एक कवि और लेखक थे। इलाहाबाद के प्रवर्तक बच्चन हिन्दी कविता के उत्तर छायावाद काल के प्रमुख कवियों में से एक हैं। उनकी सबसे प्रसिद्ध कृति मधुशाला है। भारतीय फिल्म उद्योग के प्रख्यात अभिनेता अमिताभ बच्चन उनके सुपुत्र हैं।

उन्होने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अध्यापन किया। बाद में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में हिन्दी विशेषज्ञ रहे। अनन्तर राज्य सभा के मनोनीत सदस्य। बच्चन जी की गिनती हिन्दी के सर्वाधिक लोकप्रिय कवियों में होती है। उनकी कृति दो चट्टाने को 1968 में हिन्दी कविता का साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top