National News

मनीष सिसोदिया जीते, हार के बाद भी सुर्खियों में उत्तराखण्ड के रवि नेगी

Ad

हल्द्वानी: सोशल मीडिया पर दिल्ली के चुनाव के नतीजे वायरल हो रहे हैं। उत्तराखण्ड के लोगों की नजर भी इन चुनावों पर है। खासकर पटपड़गंज सीट के नतीजों पर सभी की नजरे हैं। इस सीट से आप ने दो बार के विजेता मनीष सिसोदिया को मैदान पर उतारा है। भाजपा ने इस सीट से रवि नेगी को मैदान पर उतारा है। दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। हमारे सामने पहले 10 राउंड के नतीजे सामने आए हैं वो हम आपके साथ साझा कर रहे हैं। पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में उत्तराखण्ड के निवासियों की संख्या ज्यादा है और इसी वजह से रवि नेगी को खासा समर्थन मिल रहा है। वहीं विधानसभा चुनाव में एक बार फिर आप सरकार बनाने वाली है।

पहला राउंड में मनीष सिसोदिया को 3846 वोट मिलें जबकि रवि नेगी के खाते में 3734 वोट आए। दूसरे राउड में मनीष सिसोदिया की वोट संख्या 8791 रही तो रवि नेगी का आंकड़ा 8717 रहा। तीसरे राउंड में रवि नेगी ने बढ़त हासिल की। उनके खाते में 15271 वोट रहे और मनीष सिसोदिया को 13844 वोट मिले। चौथे राउंड में रवि नेगी के खाते में 19345 वोट थे तो मनीष सिसोदिया के खाते में 18591 वोट थे। पांचवा राउंड रवि नेगी 24477 वोट और मनीष सिसोदिया 22901 वोट। छठे राउंड में रवि नेगी 30303 वोट और मनीष सिसोदिया 28121 वोट। सातवां राउंड रवि नेगी 35081 और मनीष सिसोदिया 34222 वोट। आठवां राउंड रवि नेगी 39436 और मनीष सिसोदिया 38880। 9वां राउंड रवि नेगी 44897 और मनीष सिसोदिया 43609 वोट। 10वां राउंड रवि नेगी 49716 वोट और मनीष सिसोदिया 48493 वोट। 11वां राउंड मनीष सिसोदिया 54286 और रवि नेगी 53630 वोट।

दोनों ही प्रत्याशियों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला । ताजा अपडेट ये है कि मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट से जीत हासिल करने में कामयाब हो गए है। इस सीट पर उन्होंने हैट्रिक जमाई है। पटपड़गंज सीट से मनीष सिसोदिया ने 3 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की। हालांकि, आधिकारिक घोषणा बाकी है। हार के बाद भी रवि नेगी सुर्खियों में है। रवि नेगी उत्तराखण्ड के मूल निवासी हैं। इससे पहले वो पार्षद भी रह चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top