National News

“सीमित परिवार से ना सिर्फ खुद का बल्कि देश का भी होगा भला”-पीएम मोदी

Ad

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (गुरुवार को) स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से कहा कि देश को जनसंख्या नियंत्रण पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से अपील की कि वह इस बाबत जागरूकता फैलाने का काम करें। उन्होंने कहा, “बढ़ती जनसंख्या देश के लिए चिंता का विषय है, जागरूकता के माध्य से ही, हम इसे नियंत्रित कर सकते हैं।”

ADVERTISEMENTS Ad

प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस तरह लोगों ने स्वच्छता के लिए अभियान चलाया, अब समय आ गया है कि पानी को बचाने के लिए भी कुछ ऐसा ही किया जाए। पानी को बचाने के लिए हमें 4 गुना रफ्तार से काम करना होगा। पीएम ने इस दौरान बढ़ती जनसंख्या को लेकर चिंता जताई, उन्होंने कहा कि हमें इस विषय को लेकर आने वाली पीढ़ी के लिए सोचना होगा। सीमित परिवार से ना सिर्फ खुद का बल्कि देश का भी भला होने वाला है। पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग इस विषय पर आगे कदम बढ़ा चुके हैं और सीमित परिवार के फायदे को लोगों को समझा रहे हैं उन्हें आज सम्मानित करने की जरूरत है।

छोटा परिवार रखने वाले देशभक्त की तरह हैं। घर में किसी भी बच्चे के आने से पहले सोचें कि क्या हम उसके लिए तैयार हैं, उसकी जरूरतों को पूरा करने के लिए हम तैयार हैं। आपको बता दें कि 2014 में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के सत्ता में आने के बाद से यह प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र के लिए उनका लगातार छठा संबोधन होगा। पीएम मोदी ने कहा कि, देश को स्वास्थ्य सेवाओं पर अधिक ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, “राष्ट्र को बेहतर स्वास्थ्य सेवा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top