National News

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, मुख्यमंत्री हारे दोनों सीटों से…

Ad

नई दिल्ली। पांचों राज्यों की मतगणना जारी है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना के नतीजों पर सबकी निगाहें टिकी हैं। दोपहर बाद तक ही साफ हो पाएगा कि कौन से राज्य में किसकी सरकार बनने जा रही है। हालांकि, रुझानों का हाल देखें तो छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस ने बढ़त बनाई है।

ADVERTISEMENTS Ad

फिलहाल मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। वहीं, तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति और मिजोरम में कांग्रेस की सरकार है। पांच राज्यों के इन चुनाव परिणामों को 2019 के आम चुनावों का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है।पूर्वोत्तर में कांग्रेस शासित अंतिम प्रदेश मिजोरम में पार्टी में बहुमत से बहुत दूर दिख रही है। रुझानों में मिजो नेशनल फ्रंट बहुमत से सरकार बनाता दिख रहा है। वहीं, तेलंगाना में भी कांग्रेस मुकाबले में नहीं है। यहां मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव का समय से पहले चुनाव कराने का दांव कामयाब होता दिख रहा है। रुझानों में तेलंगाना राष्ट्र समिति भारी बहुमत हासिल किए हुए है।

मिजोरम में कांग्रेस के मुख्यमंत्री अपनी दोनों सीट से चुनाव हार गए। सीएम लल थनहावला, दक्षिण चम्फई सीट से एमएनएफ के ललननथुआंगला से हार गए। यहां उनका मुकाबला मिजो नेशनल फ्रंट के ललननथुआंगला से था। दूसरी सीट सेरछिप से सीएम लल थनहावला एक निर्दलीय उम्मीदवार से चुनाव हारे हैं।

दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हवन शुरू कर दिया है। कार्यकर्ता कांग्रेस की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top