National News

श्रीनगर:विमान हादसे में हुआ बेटा शहीद, शादी के लिए परिजन खोज रहे थे दुल्हन

Ad

नई दिल्लीः पुलवामा हमले के 13 दिन बाद भारत की वायुसेना ने पाकिस्तान में रह रहे आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के अड्डों में कार्रवाई करते हुए लगभग 13 आतंकी अड्डों को तहस-नहस कर दिया। अभी भी पाकिस्तान वायुसेना के जरिये भारत से मुंह की खाता दिख रहा है। वही बुधवार को वायुसेना की कार्रवाई के दौरान MI-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिनमें वायुसेना के 2 पायलट सवार थे। वायुसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश होने से दोनो पायलट मौके पर ही शहीद हो गये। हादसें में एक पायलट कानपुर का भी शहीद हो गया । कानपुर से चकेरा के मंगल विहार में रहने वाले वायुसेना के पायलट दीपक पांडेय भी हादसे का शिकार हो गये। दरअसल बुधवार की दोपहर को दीपक के पिता राम प्रकाश पांडेय को श्रीनगर एयरबेस से फोन आया। फोन के माध्यम से दीपक के पिता को पता चला कि उनका बेटा प्लेन क्रैश में शहीद हो गया है। फोन के बाद से यह खबर पूरे गांव में फैल गई।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना की खबर सुनते ही दीपक के घर में लोगों का ताता लग गया। वायुसेना के पायलट दीपक के शहीद होने की खबर से उनके पिता बेहोश हो गये। बेटे की जान जाने की खबर से घर में कोहराम मच गया। दीपक के परिवार वाले उनकी शादी के लिए लड़की खोज रहे थे। दीपक कुछ दिन पहले छुट्टी पर आए थे और मां से कहा कि वो उनकी पसंद की लड़की से शादी करेंगे।

बड़गाम में तकनीकी कारणों से एमआई-17 क्रैश हुआ था, जिसमें 5 की मौत की खबर है। इन शहीदों में दीपक पाडेय भी सामिल था । दीपक ने पांच साल पहले ही वायु सेना में भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती श्रीनगर एयरबेस में थी। जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत, कैबिनेट मंत्री ने घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। बड़गाम में तकनीकी कारणों से एमआई-17 क्रैश हुआ था, जिसमें 5 की मौत की खबर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top