National News

उत्तराखंड पर नजर बनाए हुए हैं पीएम मोदी, सीएम रावत के साथ फोन पर हुई बात

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को फोन कर राज्य में कोरोना पॉजिटिव पाए गए सैनिकों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने कोरोना संक्रमित हुए सैनिकों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार और सेना के अधिकारी आपसी समन्वय बनाए रखते हुए इनके समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सेना से लगातार संपर्क बना हुआ है और कोविड पॉजिटिव सैनिकों से लेकर अस्पताल तक को हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य में कोविड-19 की अपडेट देते हुए कहा कि पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव मामलों में वृद्धि हुई है। खासकर जबसे प्रवासियों को लाने का कार्य शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति पूरी तरह सरकार के नियंत्रण में है।

सीएम ने बताया कि पिछले एक हफ्ते में सौ से अधिक सेना के जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। लेकिन इनमें से अधिकतर जम्मू-कश्मीर और बाहरी राज्यों से आने वाले जवान हैं। सीएम ने प्रधानमंत्री को आश्वस्त किया कि सेना के सभी जवानों की एक निश्चित ट्रैवल हिस्ट्री है, जिनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग में कोई दिक्कत नहीं आएगी। सीएम ने कहा कि राज्य में सर्विलांस और सैंपलिंग में काफी बढ़ोतरी की गई है। आईसीयू, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट की सुविधाएं भी लगातार बढ़ाई जा रही हैं। गौरतलब है कि उत्तराखंड में मार्च 15 को कोरोना का पहला केस आया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान बरसात को देखते हुए राज्य में आपदा प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से आवश्यकतानुसार हर सहयोग दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 और आपदा प्रबंधन की राज्य सरकार निरंतर समीक्षा कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top