National News

चौकाने वाला मामला, पुलिसकर्मी ने वीडियो बनाकर शहीद की बेटी के साथ किया रेप

Ad

नई दिल्ली: पिता देश के लिए शहीद हो गए। कागज के पन्नों पर ही पिता शहादत को सलाम किया जाता है लेकिन असल मे कहानी कुछ और ही है। बेटी के साथ पिता के जानने वाले ही ने ही दरिंदगी को अंजाम दिया। आरोपी कोई और नहीं पिता की तरह खाकी वाला है। घटना ने पूरे क्षेत्र को सकते में डाल दिया और माहौल को गमगीन कर दिया। घटना झारखंड के बोकारो जिले की है। एक एएसआई ने शहीद जवान की नाबालिग बेटी का अश्लील वीडियो बनाया। इस आड़ में वह लगातार डेढ़ साल से रेप करता रहा। मामले के खुलासे के बाद एएसआई को निलंबित कर दिया है।

खबर के अनुसार शहीद जवान की पत्नी और एएसआई एक दूसरे से परिचित थे। एएसआई उनके घर जाता था। एएसआई की पहचान राजू सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शहीद जवान सिटी थाने में सेवा दे चुके थे। एएसआई राजू भी इसी थाने में था। साल 2014 में शहीद जवान पलामू में नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। शहीद जवान की पत्नी बोकारो जिला के उपनगर चास स्थित वास्तुविहार के पास बेटी के साथ रहती थी। एक दिन राजू घर पर आया। उसने देखा कि घर पर महिला नहीं है तो उसने नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया। उसे ब्लैकमेल करने के लिए अपनी काली करतूत का वीडियो भी बनाया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वो बच्ची के साथ रेप करता रहा। अंत में आरोपी से परेशान होकर पीडिता ने सारी सच्चाई मां को बताई।

पीड़िता की मां ने चास स्थित महिला थाने में एएसआई राजू के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज हो जाने की खबर मिलते ही राजू सिंह फरार हो गया है लेकिन उसे नौकरी से निलंबित कर दिया गया है। राजू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सटे इलाकों में छापेमारी कर रही है। एसपी पी मुरुगन ने टीम गठन कर जांच के आदेश दिए हैं। इसके अलावा चास महिला थाना ने पीड़िता को कोर्ट में पेश किया जहां उसका बयान भी दर्ज कराया गया है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया है।

यह भी पढ़ें: मोबाइल पर बिजी थे छात्र, प्रिंसिपल ने सिखाया सबक, हाथौड़े से तोड़े 16 मोबाइल

यह भी पढ़ें: टॉफी लेने गया बच्चा स्कूल से हुआ गायब, सीसीटीवी पर कैंद में हुई पूरी घटना

यह भी पढ़ें: दो महीने तक हल्द्वानी से चलने वाली नैनी-दून शताब्दी और दून एक्सप्रेस का संचालन रद्द

यह भी पढ़ें: इंटरनेशनल क्रिकेट में फिर हुआ करिश्मा, 7 गेंदों में जड़े गए 7 छक्के

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड अंडर-19 क्रिकेट टीम: कैंप के लिए इन 44 खिलाड़ियों को मिला स्थान

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top