National News

पुलिस थाने में हुआ कुछ ऐसा की RAPE पीड़िता ने थाने में लगाई खुद को आग, मौत

Ad

नई दिल्लीः जयपुर से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जयपुर के वैशाली नगर थाने में RAPE के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज एक रेप पीड़िता ने खुद को आग के हवाले कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। RAPE पीड़िता का आरोप था कि पुलिस आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है और मामला वापस लेने के लिए उसपर दबाव बना रही है।

बता दें कि पीड़ित महिला अपने 13 साल के बेटे के साथ थाने पहुंची थी। पीड़ित महिला पहले तो पुलिस वालों पर करवाई करने के लिए दबाव बनाती रही मगर जब पुलिस ने कोई आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो बेटे को थाने से बाहर भेज दिया। और खुद को आग लगा दी। पीड़िता का कहना है कि उसके पति के साथ उसका एक रिश्तेदार रविंद्र सिंह उसके घर अक्सर आया जाया करता था। एक दिन वह पीड़िता को अपने साथ ले गया और नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर अपने दोस्त के क्वार्टर ले गया।और फिर उसके साथ रेप किया।

मामले के बाद महिला के पति ने आरोप लगाया है है कि थाने की डिप्टी एसपी ने पहले उसे थाने में बुलाया और जबरदस्ती मामला वापस लेने के लिए दबाव बनाया था। पति का आरोप है कि पत्नी हर तीसरे दिन कार्रवाई के लिए थाने जाया करती थी। लेकिन पुलिस उसे गलत साबित करके वापस भेज देती थी। पीड़िता के पति का कहना है कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपी मोबाइल पर पीड़ितो को फोन कर धमकी देते थे। इतना ही नहीं पीड़िता धमकी की सारी रिकॉर्डिंग जांच अधिकारी को दे दी ती लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

रविवार शाम पीड़िता अपने 13 साल के बेटे के साथ थाने पहुंची थी। थाने में जब जांच अधिकारी और एसएचओ नहीं मिले तो उसने पुलिस वालों से कार्रवाई करने के लिए कहा। लेकिन पुलिस वालों ने कहा कि थाने में कोई नहीं है। इसके बाद पीड़िता ने अपने बेटे को बाहर छोड़ और पीड़िता पुलिस थाने के अंदर गई और खुद को आग के हवाले कर दिया। वहीं मामले के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top