Uttarakhand News

नैनीताल जिले के रामनगर में बुखार के मरीजों का भी होगा कोरोना टेस्ट

Ad

ऊधमसिंह नगर में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नैनीताल जिले के रामनगर में सर्दी-जुखाम और बुखार के मरीजों का भी कोरोना टेस्ट कराने का निर्णय लिया है। ऐसे में प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों को निर्देशित किया है कि उनके यहां आने वाले सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीजों का नाम पता रजिस्टर्ड करें।

ADVERTISEMENTS Ad

नोडल अधिकारी कोविड-19 डॉ. प्रशांत कौशिक ने बताया कि डॉ. ब्रजेश हॉस्पिटल, डॉ. निकुंज अग्रवाल, डॉ. विपिन मेहरोत्रा, डॉ. प्रमोद मेहरोत्रा, उजाला हॉस्पिटल, केके क्लीनिक, बृजेश क्लीनिक, डॉ. रीना सिंघल को निर्देशित किया है। निर्देश दिए हैं कि उनके यहां पर सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीजों का चेकअप करने के साथ-साथ कोरोना सैंपल अनिवार्य रूप से लेना है। ऐसे में मरीजों का नाम, पता और मोबाइल नंबर प्रतिदिन उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते संबंधित लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top