National News

भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी की पत्नी

Ad

नई दिल्ली: चुनाव की तारीखों का अभी ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन सियासी दल एक दूसरे पर निशाना साधने का एक भी मौका नहीं चूक रहे हैं। इसके साथ ही नेताओं के अलग अलग दलों में आने जाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। चुनावी मौसम में आम लोग हों या खास अपनी अपनी पसंद की पार्टियों से जुड़ना पसंद करते हैं। उन खास लोगों में एक नाम है  क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा का जो अब राजनीति के मैदान में उतर चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं हैं। गुजरात के कृषि मंत्री आर सी फलदू और सांसद पूनम की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी का झंडा थामा। पिछले साल रवींद्र जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से  दिल्ली में मुलाकात की थी। पीएम से मिलने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने भी तस्वीर जारी कर ट्वीट किया  था जिसमें लिखा गया था कि क्रिकेटर रविंद्र सिंह जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा के साथ शानदार बातचीत हुई। जडेजा ने भी मुलाकात के बाद ट्वीट किया था और कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर फक्र महसूस कर रहा हूं।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top