National News

थोड़ी देर में बाद बात करती हूं, उसके बाद शिखा का कॉल नहीं सामने आई ये मनहूस खबर

Ad

इथोपियन एयरलाइंस विमान हादसे में 149 यात्रियों के हादसे में पर्यावरण एवं वन मंत्रालय की सलाहकार शिखा गर्ग के घर पर कोहराम मचा हुआ है। उन्होंने घटना से कुछ देर पहले ही भाई से बात की थी और थोड़ी देर बाद कॉल करने को कहा था। शिखा मूल रूप से रबूपुरा कस्बे की निवासी थीं। वह संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) की बैठक में शामिल होने नैरोबी जा रही थी।

ADVERTISEMENTS Ad

शिखा ने अदीस अबाबा पहुंचने के बाद अपने छोटे भाई से फोन पर बात की थी। विमान हादसे के बाद पूरा परिवार उनकी आखिरी बात को ही याद कर रहा है। पिता सतीश गर्ग ने बताया कि शिखा रविवार रात दो बजकर 40 मिनट की फ्लाइट से अदीस अबाबा के लिए रवाना हुईं।

वहां पहुंचकर नैरोबी के लिए विमान में सवार होने से पहले शिखा ने अपने छोटे भाई गुनीत गर्ग से फोन पर बात की थी। उसने बताया था कि वो पहुंच गई है और मीटिंग खत्म करने के बाद करेगी। लेकिन नैरोबी पहुंचने से पहले ही विमान हादसे का शिकार हो गया। हादसे की खबर मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। शिखा गर्ग की दो बहन और एक भाई गुनीत गर्ग है।

व्यापारी सतीश गर्ग की बेटी शिखा बचपन से ही काफी मेधावी थीं। उन्होंने शुरूआती शिक्षा रबूपुरा कस्बे में ही ली। उस दौरान सतीश गर्ग कस्बे में ही कपड़े की दुकान चलाते थे। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-3 में ज्वैलरी की दुकान खोल ली,फिर उनका परिवार बाद में उनका परिवार दिल्ली चला गया और शिखा गर्ग ने आगे की पढ़ाई वहीं की। 14 दिसंबर 2018 को शिखा का विवाह दिल्ली के पश्चिम विहार में पश्चिम कोलकाता निवासी सौम्य से हुआ था। सौम्य भी उनके विभाग में ही काम करते हैं। रबूपुरा निवासी जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने  इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top