National News

विवेक ओबेरॉय लेंगे पीएम मोदी की जगह या उत्तराखंड से जायेगे संसद भवन !

Ad

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव आते ही फिल्मी दुनिया के सितारे भी किसी ना किसी पार्टी को अपने लिए चुन ही लेते है जिससे उनकी लोकप्रियता और पार्टी का सिंबल दोनो से ही फिल्मी सितारे चुनाव जीतने का दम रखते हैं। यही कारण रहा है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में भी कई फिल्मी सितारे नई-नई पार्टी को दामन थामते दिख रहे है,तो एक फिल्मी सितारा ऐसा भी है जो पीएम मोदी के नाम से काफी चर्चित और लोकप्रियता भी कमा रहा है। हम बात कर रहे है,पीएम मोदी के ऊपर बन रही बायोपिक के हीरो विवेक ओबेरॉय ने अब फिल्म के बाद राजनीति में उतरने का फैसला लिया है।विवेक ओबेरॉय ने फिल्म के बाद अब राजनिति में कदम रखने का फैसला लिया है। विवेक ने यह भी कहा कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव में अपना सफर शुरू कर सकते हैं, जिस तरह से विवेक कांग्रेस के खिलाफ बयान दे रहे है, उससे यह साफ है कि विवेक भाजपा से टिकट की फरमाइश कर सकते हैं। विवेक ने चुनाव लड़ने के लिए लोकसभा क्षेत्र भी चुन लिया है। विवेक के इस राजनैतिक फैसले ने सभी की पार्टी में हलचल मचा दी है। विवेक ने चुनाव के लिए वडोदरा लोकसभा सीट चुनी है  इस सीट से ही 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीत हासिल की थी। बता दें कि 2014 का लोकसभा चुनाव पीएम मोदी ने 2 सीटों से लड़ा था। पीएम मोदी गुजरात के वडोदरा और वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़े थे। दोनों ही सीटों पर उन्होंने जीत हासिल की थी। हालांकि बाद में उन्होंने वडोदरा सीट छोड़ दिया था और वाराणसी सीट को चुना था।विवेक ओबेरॉय के लिए ये भी आस लगाई जा रही है,शायद भाजपा 2024 की तैयारी के लिए विवेक को किसी राज्य से राज्यसभा सांसद भी बना सकती है। उत्तराखंड से अगर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद लोकसभा का चुनाव जीत जाते है, तो प्रदेश से दो राज्यसभा की सीट खाली हो जायेगी और भाजपा दोनों सीट पर अपने राज्यसभा सांसद आराम से चुन सकती है। उत्तराखंड में पीएम मोदी फिल्म की शूटिग भी हुई है। इस लिए विवेक की राजनैतिक पारी को उत्तराखंड से भी जोड़ा जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top