National News

शिवराज सिंह चौहान चुनाव परिणाम के साथ साले से भी परेशान

Ad

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश  के विधानसभा चुनाव का चहरा अब सामने आ गया है। काग्रेंस पार्टी सरकार बनाती दिख रही है। चुनाव के नतीजों से मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह परेशान तो है साथ ही अपने साले से भी परेशान है।बता दें कि वारासिवनी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के योगेंद्र निर्मल और कांग्रेस के संजय सिंह मसानी के बीच काफी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। हालांकि अभी इस सीट पर बीजेपी के योगेंद्र निर्मल आगे चल रहे हैं, उन्हें 3,278 वोट मिले हैं।
दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप अमृतलाल जायसवाल हैं, उन्हें 3172 वोट मिले हैं। बसपा के प्रत्याशी अजय कुमार नागपुरे यहां तीसरे स्थान पर है। उन्हें 822 वोट मिले हैं। तो वहीं ये अपने आप में सबसे दिलचस्प है कि कांग्रेस से चुनाव जीतने उतरे सीएम शिवराज सिंह चौहान के साले संजय मसानी को महज 714 वोट ही मिले हैं, हालांकि अभी काउंटिंग जारी है, फिर भी ये आंकड़ा वाकई चौंकाने वाला है।
चूंकि मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साले संजय सिंह मसानी जब कांग्रेस में शामिल हुए थे, तो राजनीतिक हलकों में काफी बवाल मचा था। साथ ही इसे शिवराज सिंह के लिए भी बड़ा झटका माना जा रहा था, वहीं कांग्रेस इसे अपनी बड़ी उपलब्धि मान रही थी, लेकिन नतीजा उल्टा रहा, संजय मसानी कुछ ख़ास नहीं कर पाए।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top