National News

पहली पोस्टिंग लेने जा रहे IPS अधिकारी की सड़क हादसे में मौत

Ad

नई दिल्ली: सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करोड़ो युवा करते हैं लेकिन सफलता होने वालों का प्रतिशत काफी कम होता है। जब सपना साकार होता है तो बात केवल युवा अभ्यर्थी की नहीं बल्कि पूरे परिवार की होती है। कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन ने भी तमाम संर्घषों का सामना किया और सपना साकार किया। वो अपनी पहली ज्वाइनिंग के लिए निकले तो थे लेकिन पहुंच नहीं पाए।

ADVERTISEMENTS Ad

कर्नाटक के हासन जिले में अपनी पहली तैनाती के बाद कार्यभार संभालने जा रहे भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के एक अधिकारी की दुर्घटना में मौत हो गई। आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन मध्यप्रदेश के रहने वाले थे।पुलिस ने बताया कि आईपीएस अधिकारी ने हाल में मैसूर स्थित कर्नाटक पुलिस अकादमी में अपना चार सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दुर्घटना रविवार शाम की है, जब हासन तालुक के किट्टाने के निकट पुलिस वाहन का टायर फट गया, जिसके बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे एक घर और पेड़ से टकरा गया। पुलिस के अनुसार, वर्धन होलेनरसीपुर में परिवीक्षाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए हासन जा रहे थे। वर्धन के सिर में गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई, जबकि चालक मंजेगौड़ा को मामूली चोटें आईं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top