National News

नक्सलियों ने भाजपा विधायक भीमा मंडावी को बम से उड़ाया, 4 जवान शहीद

Ad

नई दिल्ली:लोकसभा चुनाव से पहले आज नक्सलियों ने बड़े हमले का अंजाम दिया है। भाजपा के चुनावी काफीले को नक्सलियों ने निशाना बनाकर IED बम से उड़ा दिया। हमले में दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी की मौत हो गई है। वहीं, सुरक्षा में तैनात 4 जवान शहीद हो गए है।

ADVERTISEMENTS Ad

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने एंटी लैंड माइन व्हीकल को उड़ाया। वारदात दंतेवाड़ा के नकुलनार से 4 किमी दूर श्यामगिरी मुर्गा बाजार के पास हुआ है। बताया जा रहा है यहां नक्सलियों ने भाजपा विधायक भीम मंडावी के काफिले को निशाना बनाकर उठाया है। नक्सलियों ने बुलेटप्रूफ वाहन को उड़ाया है।

एक मात्र में विधायक 12 सीटों में
विधायक भीमा मंडावी एक मात्र ऐसे विधायक थे जो बस्तर के 12 विधासभा सीटों में एक सीट में उन्होंने जीत हासिल की थी। भीामा मंडावी 2008 में पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद 2013 विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 2018 के विधासभा चुनाव में उन्हें जीत मिली थी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top