National News

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, भारत ने कई मिसाइलों को किया नष्ट

Ad

India: Pakistan: Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से बौखलाहट भरी कार्रवाई सामने आई है। बीती रात पाकिस्तान ने भारत के लगभग 15 शहरों में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की। भारत ने अपने अत्याधुनिक S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से इन हमलों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके जवाब में भारत ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए ड्रोन के जरिए लाहौर स्थित पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया। विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस जवाबी कार्रवाई की पुष्टि की। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान सरकार के कई मंत्री आतंकवादी संगठनों से जुड़े हुए हैं, और भारत किसी भी आक्रामक कदम का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इस गंभीर स्थिति के मद्देनज़र केंद्र सरकार ने आज सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की सर्वदलीय बैठक बुलाई, ताकि मौजूदा हालात पर चर्चा की जा सके।

इस बीच जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सायरन की तेज आवाजें सुनाई दी हैं और जम्मू में सुरक्षा कारणों से ब्लैकआउट लागू किया गया है। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से भारी शेलिंग जारी है और कई ड्रोन भी भारतीय सीमा में देखे गए हैं। आरएसपुरा इलाके में भी भारी गोलाबारी की खबर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई जगह तेज धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top