National News

कोयला घोटाला : झारखण्ड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा दोषी करार

Ad

नई दिल्ली : दिल्ली की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को कोयला घोटाला में आपराधिक साजिश रचने का दोषी पाया है | मधु कोड़ा की सजा का ऐलान गुरूवार को होगा मधु कोड़ा के अलावा पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता, पूर्व सचिव अशोक कुमार और एक अन्य व्यक्ति को भी आपराधिक षड्यंत्र रचने और धारा 120B के तहत दोषी पाया गया है |

ADVERTISEMENTS Ad

इससे पहले भी मधु कोड़ा को एक झटका लग चुका है। चुनाव आयोग चुनावी खर्चे का सही हिसाब नहीं दिखाने के मामले में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 3 साल तक के लिए चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा चुका है। मधु कोड़ा 2006 में झारखंड के पांचवें सीएम बने थे। मुख्यमंत्री बनते समय वह निर्दलीय विधायक थे। कोड़ा ने अपने राजनैतिक सफर की शुरुआत ऑल झारखंड स्टूडेंड यूनियन के एक कार्यकर्ता के रूप में की थी। मधु कोड़ा का जुड़ाव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस ) से भी रहा है।

बाबूलाल मरांडी की सरकार में कोड़ा को पंचायती राज मंत्री बनाया गया । 2005 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने मधु कोड़ा को टिकट नहीं दिया था जिसके बाद मधु कोड़ा ने निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल की। किसी दल को बहुमत नहीं मिलने पर उन्होंने बीजेपी की अगुवाई वाली अर्जुन मुंडा सरकार को समर्थन देने का फैसला किया |

सितंबर 2006 में कोड़ा और 3 अन्य निर्दलीय विधायकों ने मुंडा सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था जिससे अल्पमत में आई बीजेपी सरकार गिर गई और बाद में कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन यूपीए ने उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार कर राज्य में अपनी सरकार बनाई |

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top