National News

पीएम मोदी के लिए अकबरुद्दीन ओवैसी ने उगला जहर, कहा कान से निकल दूंगा खून

Ad

नई दिल्ली:अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले अकबरुद्दीन ओवैसी एक बार फिर चर्चाओं में आ गये हैं। इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि चाय वाले, हमें मत छेड़, चाय-चाय चिल्लाते हो, याद रखो इतना बोलूंगा कि कान में से पीप निकलने लगेगा, खून निकलने लगेगा”।

ADVERTISEMENTS Ad

धूमधाम से बहन की डोली उठाने की थी तैयारी लेकिन खुद अर्थी पर घर लौटेगा शहीद सूरज

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं में छीड़ी जुबानी जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। अकबरुद्दीन ओवैसी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कहा कि, ”आज एक और आया, वो कैसे-कैसे कपड़े पहनता है, तमाशे जैसा दिखता है। किस्मत से मुख्यमंत्री बन गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभा में बयान दिया था कि यदि तेलंगाना में भाजपा सत्ता में आई तो ओवैसी को हैदराबाद से उसी तरह से भागना पड़ेगा जैसे निजाम भागा था। इस बयान ने ओवैसी को आग बबूला कर दिया। उन्होंने कहा कि अरे ओवैसी को छोड़ो, उसकी आने वाली 1000 नस्लें भी इस मुल्क में रहेंगी और तुझसे लड़ेंगे। तेरा मुकाबला करेंगे और तेरी मुखालफत करेंगे”।

जम्मू कश्मीर में शहीद हुए उत्तराखंड के दो लाल, पूरे राज्य में मातम

इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने एक चुनावी रैली में विकाराबाद जिले के तंदूर कस्बे में लोगों को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और टीआरएस पर मुस्लिमों के तुष्टिकरण और धर्म के आधार पर योजनाएं बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा नीतियां बनाने में धर्म, जाति या वर्ग के आधार पर भेदभाव नहीं करती है।
उधर, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आरोप लगाया कि टीआरएस और कांग्रेस, दोनों ही पार्टियां अल्पसंख्यकों के तुष्टिकरण का काम कर रही हैं। इसीलिए एआईएमआईएम के असदुद्दीन औवेसी ने कहा कि राज्य में कोई भी मुख्यमंत्री बने, उसे उनकी पार्टी के आगे झुकना पड़ेगा। अहम बात ये कि तेलंगाना में बुधवार यानी 5 दिसंबर को चुनाव प्रचार खत्म होगा। जिसके चलते सभी राजनैतिक दलों ने आपनी पुरी ताकत छोक दि हैं ।

रिर्सच में हुआ खुलासा, नशा कम करता है बच्चों का IQ, तुरंत ले मनोचिकित्सक की सलाह

टीआरएस जहां अकेले 107 सीटों पर सत्ता में वापसी के लिए चुनाव लड़ रही है, वहीं कांग्रेस ने वहां ‘प्रजा कुटामी’ (पीपुल्स एलांयस) के नाम से तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी), भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीआई) और तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) के साथ गठबंधन किया है। इनमें कांग्रेस के 94 सीटों पर प्रत्याशी हैं। भाजपा अकेले चुनाव मैदान में है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top