National News

सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश,PM ने बुलाई आपात बैठक, कुछ देर में संसद में रक्षा मंत्री देंगे बयान

Ad

नई दिल्ली: तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत मौजूद थे। ये Mi-17V5 हेलिकॉप्टर था, जिसमें सीडीएस बिपिन रावत समेत 14 लोग सवार थे। इस हादसे के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे की जानकारी पीएम मोदी को दी है। इसके बाद पीएम ने आपात बैठक बुलाई है, जिसके बाद पूर्ण जानकारी सामने आ पाएगी।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हॉलिकॉप्टर हादसे को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोनों सदनों में बयान देंगे। इस हादसे पर पूरे देश की नजर बनी हुई है और सभी दुआ कर रहे हैं। वहीं चार लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top