National News

जनरल बिपिन रावत सहित अन्य लोगों के पार्थिव शरीर ले जा रही एम्बुलेंस का हुआ एक्सीडेंट- वीडियो

Ad

नई दिल्ली: बुधवार को चॉपर क्रैश में CDS जनरल बिपिन रावत (Bipin Rawat), उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य अफसरों का निधन हो गया। गुरुवार को सभी के पार्थिव शरीर को ले जा रही गाड़ियों में से एक हादसे का शिकार हो गयी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना कोयंबटूर में मेट्टापलयम के नजदीक बुर्लियार में हुई है। इस हादसे में कुछ पुलिसकर्मियों को चोट लगी है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी डॉ. मधुलिका रावत के निधन के बाद से पूरा देश सदमे में है।

ADVERTISEMENTS Ad

जनरल बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) थे। उन्हें 1 जनवरी 2020 को इस पद पर नियुक्त किया गया था। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में जन्मे रावत का परिवार चार पीढ़ियों से भारतीय सेना में सेवा दे रहा है। बिपिन रावत की पत्नी डॉ मधुलिका रावत भी देश सेवा करती रहीं। वह आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष थीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top