Uttarakhand News

सतपाल महाराज ने जनता के सामने रखा विकास प्लान, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का करेंगे निर्माण

Ad

देहरादून: प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर बंगाल में दार्जलिंग के सुकना स्थित सिम्बुलबाड़ी मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने के साथ-साथ मतदाताओं से चाय बागान में कमल खिलाने की अपील की। प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने आज अपने तय कार्यक्रम के अनुसार बंगाल के चुनावी रण में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जिला दार्जलिंग के सुकना, निकट सैन्य स्टेशन, सिम्बुलबाड़ी मैदान में पांच भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर बंगाल का विकास भाजपा ही कर सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तर बंगाल में परिवर्तन के लिए चुनावी रैली में भाजपा के विजन को जनता के सामने रखते हुए महाराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर बंगाल के लिए कई योजनाओं पर काम करना है। जिनमें से बागडोगरा के हवाई अड्डे को अपग्रेड कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के स्थापना करना भी शामिल है। इस हवाई अड्डे के महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके बन जाने से बैंककुंवर से सीधे फ्लाइट उड़कर बागडोगरा में उतरेगी जिसका कि बहुत बड़ा लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यहां बुद्धिस्ट सर्किट के साथ-साथ राजवंशी कल्चरल टूरिज्म सर्किट और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए आईटी पार्क भी स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी भाजपा सरकार ने शाक्त, भगवती, शैव, वैष्णों, और नवग्रह सर्किट की स्थापना की है। इसी प्रकार उत्तर बंगाल में भी बुद्धिस्ट सर्किट की स्थापना होने से स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा। हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सभी का स्मार्ट भारत का कार्ड बने, किसान स्थापना निधि का लोगों को लाभ मिले, एक राष्ट्र एक राशन कार्ड जैसी केंद्र की योजनाएं बंगाल में भी लागू हों, सभी पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनें जिसमें पांच लाख तक के इलाज की निःशुल्क सुविधा है। ममता दीदी ने हमेशा बंगाल के निवासियों को केन्द्र की कल्याणकारी योजनाओं से दूर रखा।

उन्हें इस बात का भय था कि यदि वह ऐसा करती हैं तो इसका श्रेय कहीं केन्द्र की मोदी सरकार को ना मिल जाए। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने आज उत्तर बंगाल में खरसांग सीट से वी.पी. बजगई, दार्जिलिंग सीट से लेरज लिम्बा, कलीपोंग सीट से शुभ प्रधान, नक्सलबाड़ी सीट से आनंदमय वर्मन और सिलीगुड़ी सीट से भाजपा प्रत्याशी शंकर घोष के लिए वोट मांगने के साथ-साथ मतदाताओं से चाय बागान में कमल खिलाने की अपील की। इतना ही नहीं महाराज ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर चाय बागान श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाने के अलावा हर घर जल के माध्यम से 2024 तक सभी घरों में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाने का लक्ष्य भी तय किया गया है। इसलिए यदि बंगाल में विकास की गंगा बहानी है तो भाजपा सरकार जरूरी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top