Uttarakhand News

उत्तराखण्ड का बेटा बना भारतीय नौसेना का नया कोस्ट गार्ड कमाडंर

Ad

देहरादून: देश सेवा में उत्तराखण्डी हर वक्त तैयार रहते है। औसतन हर घर से एक जन भारतीय सेना में देश को सेवा दे रहा है। ये देवभूमि उत्तराखण्ड को मिली विरासत की तरह है। देश भी अपने वीरों की सेवा को भूलता नहीं है। एक बार फिर  उत्तराखंड के एक और सैन्य अधिकारी को भारतीय नौ सेना (नैवी) में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। देवभूमि के कृपा नौटियाल लाल ने कोस्ट गार्ड कमांडर (पूर्वी समुद्र तट) का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनको महानिरीक्षक से अपर महानिदेशक के पद पर प्रमोट किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

कृपा नौटियाल, रा त प, त प ने बुधवार 11 अप्रैल 2018 को  स्ट गार्ड कमांडर (पूर्वी समुद्र तट) का पद संभाला। कृपा नौटियाल जी को इस पद पर देखने के बाद पूरा राज्य गौरवांवित महसूस कर रहा है। कृपा नौटियाल 36 वर्ष के विशिष्ट सेवा काल के दौरान विभिन्न ऑपरेशनल, स्टाफ व कमान नियुक्तियों पर अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। वो भारतीय तट रक्षक के विभिन उन्नत अपतटीय गश्ती पोत एवं तीव्र गश्ती पोत की कमान भी संभाल चुके है। इस दौरान उन्होंने कमांडर केरला, माहे एवं आंध्र प्रदेश की भूमिका भी निभाई। अपने मेधावी और गौरवशाली सेवा के लिए उन्हें राष्ट्रपति के द्वारा 1992 में तटरक्षक पदक एवं 2013 में राष्ट्रपति तटरक्षक मेडल द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

बता दें कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कमांडर तट रक्षक क्षेत्र (अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह), कमांडर तट रक्षक क्षेत्र (उत्तर पूर्व) एवं कमांडर तट रक्षक क्षेत्र (पश्चिम) की भूमिका भी निभाई है। वर्तमान में वह केवल ऐसे सेवारत तटरक्षक अधिकारी है जिन्होंने सफलतापूर्वक तीन प्रतिष्ठित कमान का परिचालन पूरा किया कर लिया हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top