Nainital-Haldwani News

गौलापार के वेंडी स्कूल में मनाई गई नवरात्रि, बच्चों ने किया गरबा

Ad

हल्द्वानी: शुक्रवार शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्र के दिन आज वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कन्या भोज का आयोजन किया । साथ ही 11वीं की छात्राओं ने नवरात्रि के आयोजन पर गरबा नृत्य किया। नवरात्रि के मौके पर वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का आकर्षण गरबा नृत्य था।

ADVERTISEMENTS Ad

विद्यालय में इस साल लोगों में 2 साल बाद नवरात्रि को लेकर काफी उत्साह है। इससे पहले कोरोना संक्रमण के कारण इसका आयोजन नहीं हो पाया था। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री डॉ. विकल बावड़ी व प्रधानाचार्या श्रीमती डॉ. भावना बावड़ी ने सभी बच्चों को रामनवमीं की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विद्यालय के एच0ओडी0 वीरेंद्र रावत ,श्रीमती मंजू थापा एवं सतीश चंद्र तथा सभी शिक्षक आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top