Nainital-Haldwani News

विद्यार्थियों में बढ़ रहा है NCC में शामिल होने का क्रेज़, शैमफोर्ड स्कूल में शुरू हुई भर्ती

Ad

हल्द्वानी- शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट पहचान बना चुके शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल मोटाहल्दू हल्द्वानी में एनसीसी जूनियर डिवीजन / विंग सत्र 2022-23 के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। इस क्रम में एनसीसी कैडेट्स के चयन हेतु 78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जितेन्द्र सिंह मलिक की अगुवाई में फिजिकल परीक्षा का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

उक्त परीक्षा का आयोजन नायब सूबेदार राजीव पाण्डेय एवं हवलदार केशब बी डी आर एवं ए०एन०ओ० लेफ्टिनेंट पान सिंह के नेतृत्व में किया गया। शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंतर्गत दौड़, सिटअप, पुशअप, शारीरिक मापदंड व नापतौल की गई। विद्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सूबेदार मेजर बी एस मनराल (सेवानिवृत्त) ने सभी छात्रों को एनसीसी के नियम एवं फायदों बारे में को विस्तार से बताया और भारतीय सेना में सैन्य अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया। एनसीसी लेने के लिए छात्रों में काफी उत्साह दिखाई दिया। जूनियर डिवीजन के लिए 45 विद्यार्थियों द्वारा आवेदन किया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top