Sports News

IND vs PAK मैच रद्द! आखिर ऐसा क्या हुआ कि भारतीय टीम को लेना पड़ा ये फैसला?

IND-PAK
Ad

IND-PAK Match: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाला वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) का बहुप्रतीक्षित मुकाबला अब नहीं होगा। आयोजकों ने यह मैच रद्द करने का फैसला भारतीय खिलाड़ियों के नाम वापस लेने के बाद लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

पहलगाम हमले के बाद देश में पाकिस्तान के खिलाफ माहौल काफ़ी गर्म था। इसी वजह से शिखर धवन, सुरेश रैना और हरभजन सिंह जैसे दिग्गजों ने मैच से नाम वापस ले लिया। शिखर धवन ने भी सोशल मीडिया पर साफ कहा, “मेरा देश मेरे लिए सबसे ऊपर है, और इस फैसले पर मैं आज भी कायम हूं।”

सोशल मीडिया पर भी भारत-पाक मैच को लेकर काफी नाराजगी देखने को मिली थी। कई फैंस ने मैच का विरोध किया। अंत में आयोजकों ने फैंस की भावनाओं का सम्मान करते हुए मुकाबला रद्द कर दिया और माफी भी मांगी।

युवराज सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम का यह टूर्नामेंट में पहला मुकाबला होता, जिसमें रॉबिन उथप्पा और अंबाटी रायुडू जैसे खिलाड़ी भी शामिल थे। हालांकि अब टीम को बिना खेले ही आगे बढ़ना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top