Sports News

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर व कोच का बेटा आर्यन से बना अनाया

Ad

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर पूर्व क्रिकेटर और कोच संजय बांगर के बेटे आर्यन बांगर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे लड़के से लड़की बनने की अपनी यात्रा के बारे में चर्चा कर रहे हैं। आर्यन, जो अब अनाया के नाम से पहचान जाती हैं, ने इंस्टाग्राम पर अपने 9 महीने के हार्मोनल ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 10 महीने पहले तक वे एक लड़के थे, लेकिन अब वे एक ट्रांस महिला के रूप में अपनी नई पहचान के साथ जी रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

अनाया ने अपनी जर्नी के बारे में बताते हुए कहा कि क्रिकेट उनके लिए हमेशा जुनून और प्यार का स्रोत रहा है। वे अब भी क्रिकेट के प्रति अपने प्यार को बनाए हुए हैं, लेकिन हार्मोनल रिप्लेसमेंट थेरेपी (एचआरटी) के दौरान उनके शरीर में कई बदलाव आए हैं। अनाया ने बताया कि वे अपनी मांसपेशियों, ताकत और एथलेटिक क्षमताओं में कमी महसूस कर रही हैं, जो पहले उनके खेल का अहम हिस्सा थीं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “मैंने कभी भी उस खेल को छोड़ने पर विचार नहीं किया जो मेरा जुनून और मेरी पहचान रहा है, लेकिन अब मैं एक दर्दनाक हकीकत का सामना कर रही हूं।”

अनाया वर्तमान में लंदन में रहती हैं और क्रिकेट खेलने के साथ-साथ अपने ट्रांसफॉर्मेशन के इस कठिन सफर को भी साझा कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top