Sports News

कथित स्टिंग ऑपरेशन में चेतन शर्मा ने खोले कई राज, भारतीय खिलाड़ी लेते हैं इंजेक्शन

Ad

नई दिल्ली: टीम इंडिया के चीफ सिलेस्टर चेतन शर्मा के स्टिंग ऑपरेशन की चर्चा हर जगह हो रही है। इस स्टिंग में उन्होंने भारतीय टीम को लेकर कई बाते कही है। उन्होंने कहा कि सौरभ गांगुली विराट कोहली को पसंद नहीं करते थे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच कोई अनबन नहीं है। दोनों में इगो जरूर है लेकिन एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं। एक सबसे बड़ी बात उन्होंने ये भी कही कि भारतीय खिलाड़ी खुद को फिट दिखाने के लिए इंजेक्शन लेते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

खिलाड़ियों के ये बात पता होती है कि कौन सा इंजेक्शन डोपिंग टेस्ट में पकड़ा जाएगा और कौन सा नहीं। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज का कहना है कि खिलाड़ियों को बाहर होने का डर होता है। इसी वजह से वे इंजेक्शन लगाकर फिट होने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि अनफिट हुए खिलाड़ी पेन किलर का इंजेक्शन नहीं लेते। इसके लिए डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन चाहिए होता है। यह डोपिंग टेस्ट में भी पकड़ा जा सकता है। इसलिए वो ऐसा इंजेक्शन लेते हैं, जो डोप टेस्ट की पकड़ में भी नहीं आता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top