Sports News

नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इतिहास रचा

नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीत कर रचा इतिहास
Ad

नई दिल्ली: ओलपिंक में गोल्ड हासिल करने वाले नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इतिहास रचा है। उन्होंने जैवलिन थ्रो इवेंट का सिल्वर मेडल जीता है। वह इस इवेंट में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने 88.13 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ सिल्वर मेडल अपनी झोली में डाला। भारत को इस टूर्नामेंट में 19 वर्ष बाद मेडल मिला है। इससे पहले 2003 में लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज ने विश्व चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। 89.94 मीटर का थ्रो कर नीरज ने नेशनल रिकॉर्ड बनाया।

ADVERTISEMENTS Ad

नीरज चोपड़ा का पहला अटेम्प्ट फाउल रहा, जबकि दूसरे अटेम्प्ट में उनहोंने 82.39 मीटर का थ्रो किया। नीरज ने तीसरे अटेम्प्ट में अपने प्रदर्शन में सुधार किया। उन्होंने 86.37 मीटर का थ्रो करते हुए चौथे नंबर पर पहुंच गए। भारतीय स्टार ने चौथे राउंड में 88.13 मीटर का थ्रो करते हुए दूसरा नंबर पा लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top