World News

नेपाल विमान हादसा, लैंडिंग के दौरान फेसबुक लाइव चल रहा था और फिर सब खत्म हो गया

Ad

नई दिल्ली: नेपाल में हुए विमान हादसे ने सभी को झनझोर कर रख दिया है। इस बादसे में 68 लोगों की मौत हो गई। विमान में कुल 72 लोग सवार थे। वहीं मरने वालों में उत्तर प्रदेश के रहने वाले चार लोग भी शामिल थे। सभी उत्तर प्रदेश स्थित गाजीपुर जिले के निवासी थे।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि नेपाल विमान हादसे में गाजीपुर के रहने वाले सोनू जायसवाल, अनिल राजभर, अभिषेक कुशवाहा और विशाल शर्मा भी शामिल हैं। वे कासिमाबाद तहसील के विभिन्न गांवों के रहने वाले थे।’ इस हादसा का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो के सामने आने के बाद कहा जा रहा है कि वीडियो मृतक द्वारा हादसे से पहले किए गए फेसबुक लाइव का है। वहीं गाजीपुर के जिलाधिकारी ने कहा कि मृतकों के परिवारों से संपर्क किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी उनके परिवार से मुलाकात करेंगे।

बता दें कि लैंडिंग से 10 सेकेंड पहले प्लेन क्रैश हुआ था। जिस एयरपोर्ट में प्लेन लैंड होने वाली थी, उसका उद्घाटन एक जनवरी को ही हुआ था। गौरतलब है कि नेपाल में पिछले 30 साल में हुए सबसे भीषण हादसों में से यह एक है. यह यात्री विमान पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय रविवार को नदी घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई. विमान में पांच भारतीय नागरिकों समेत 72 लोग सवार थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top