Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड काशीपुर:भांजे को हुआ मामी से प्यार, मामा की कर दी हत्या

Ad

उधमसिंह नगर: नाजायज रिश्ते जुर्म को ही न्यौता देते हैं। मामी और भांजे के बीच चल रहे अफेयर के वजह से मामा की हत्या कर दी गई। इस काम में दोनों शामिल थे और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामला काशीपुर शहर का है।

ADVERTISEMENTS Ad

20 मई को गोपीपुरा गांव में बृजमोहन नाम के युवक की हत्या का मामला सामने आया। अगले दिन बृजमोहन के भाई बुद्ध सिंह ने पुलिस को तहरीर दी थी। उसे पुलिस को जानकारी दी कि भांजा सौरभ और बृजमोहन साथ थे। दोनों ने साथ में शराब पी और फिर भांजे ने बृजमोहन को पत्थर-डंडों से पीटकर और गला दबाकर मार डाला।

मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने सौरभ निवासी हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सौरभ ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। बृजमोहन की शादी मेरठ प्रीत कौर से हुई थी। दोनों की लव मैरिज थी। मामी का ननिहाल सौरभ के ही गांव में था। मामा बृजमोहन शराब पीकर प्रीत कौर के साथ मारपीट करता था।

सौरभ ने बताया कि मार्च 2021 में वो मामी के घर गया था। प्रीत कौर और उसके बीच अवैध संबंध बन गए। मई 2021 में सौरभ की मां और बहन को दोनों के अवैध संबंधों का पता चल गया और उन्होंने इसकी शिकायत बृजमोहन से कर दी। इसके बाद बृजमोहन ने पत्नी के साथ मारपीट की, भांजे सौरभ को भी डांट लगाई।

इसके बावजूद दोनों की मुलाकात का सिलसिला जारी रहा। डेढ़ हफ्ते पहले सौरभ ने मामी के कहने पर मामा की हत्या की योजना बनाई। उसने शराब पीने के बहाने बृजमोहन को बुलाया और मौका पाकर उसे पत्थरों से कुचलने लगा। बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top