Uttarakhand News

उत्तराखंड से सामने आया कोरोना JN-1 वैरिएंट का केस, कोरोना ने दी दोबारा दस्तक

Ad

Corona JN-1 Variant Patient from Uttarakhand Update: Corona Update: Health Update: 2023 के आखरी कुछ महीनों में देशभर से कोरोना के कई नए मामले सामने आए। जिसमें केरल, पंजाब, तमिल नाडु जैसे राज्यों के साथ अब उत्तराखंड का नाम भी जुड़ गया है। कोरोना के नए वैरिएंट JN-1 से प्रभावित हो रहे मरीजों की संख्या में हो रही बढ़त को देखते हुए उत्तराखंड में एडवाइजरी भी लागू की गई थी। पर इसके बावजूद अब एक 77 वर्ष की महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि यह महिला को स्वास्थ्य सम्बंधित दिक्कतों को चलते 18 दिसंबर को मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहाँ उन्होंने डॉक्टरों को ह्रदय रोग एवं शुगर होने की जानकारी दी। जिसके बाद डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच पूरी करने के पश्चात उनका इलाज शुरू कर दिया। पर इलाज के दौरान मरीज के सामान्य लक्षण नज़र नहीं आ रहे थे। जिसे देख कर डॉक्टरों को भी मरीज के कोरोना संक्रमित होने का शक हुआ। और तब उन्होंने कोरोना जांच के आदेश दिए। कोरोना जांच पूरी होने के बाद 28 दिसंबर को मरीज की रिपोर्ट आई जिसमें वह 77 वर्ष की महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई।

कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद पूरा अस्पताल तनाव में आ गया और तुरंत मरीज को आईसोलेट किया गया। लेकिन राहत की एक बात इसमें यह भी है कि इस महिला की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। और बुजुर्ग महिला का सैंपल लेकर उसकी जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जा रही है।

JN-1 वैरिएंट से संक्रमित मरीज का उत्तराखंड से सामने आया यह मामला सभी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। बुजुर्ग महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें दून मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए लाया जाना था। पर उनके परिवारजन द्वारा उन्हें अपने घर ले जाने की बात भी सामने आ रही है।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीएस रावत ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सावधानी के साथ कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों को अपने और अपने परिवार के स्वस्थ जीवन के लिए सावधानी बरतने और Corona JN.1 variant अनुरूप व्यवहार अपनाने की जरूरत है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top