Uttarakhand News

क्या उत्तराखंड में बनेंगे नए जिले, सीएम धामी के बयान ने दिया बड़ा HINT

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड में एक बार फिर नए जिलों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में 355 करोड़ की 113 योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नए जिलों को लेकर हमेशा गंभीर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में नए जिलों का गठन जल्द किया जाएगा। इसके लिए सरकार द्वारा जिलों के गठन के लिए पूर्व बनाएं कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कॉमन सिविल कोर्ट बिल का ड्राफ्ट भी 30 जून तक तैयार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि राज्य गठन के बाद से ही उत्तराखंड में नए जिलों की मांग उठती रही है। साल 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 4 नए जिलों के निर्माण की घोषणा भी कर दी थी लेकिन इसके बाद ही मामला ठंडे बिस्तर में चला गया।

उत्तराखंड में यमुनोत्री, कोटद्वार, रानीखेत, डीडीहाट समेत काशीपुर को जिला बनाने की मांग उठती रही है। वहीं साल 2011 में नए जिलों को लेकर शासनादेश भी जारी हुआ था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नए जिलों को लेकर कहा कि भाजपा की सरकार चाहती है कि जनता और सरकार के बीच की दूरी कम हो। आम व्यक्ति को ऑफिसों के चक्कर न काटने पड़े। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हक में जिन फैसलों को लिया जाना चाहिए वह जरूर लिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top