Dehradun News

उत्तराखंड में जनसुनवाई के बाद तय होंगी बिजली की नई दरें !

UPCL
Ad

Uttarakhand Electricity Tariff : UPCL Tariff Hike : UERC Public Hearing : Power Rate Revision 2026 : Uttarakhand Energy Corporations : उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग प्रदेश में प्रस्तावित नई बिजली दरों को लेकर 18 फरवरी से जनसुनवाई शुरू करने जा रहा है। आयोग ने जनसुनवाई का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस वर्ष भी गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के दो-दो शहरों में सुनवाई आयोजित की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदेश के तीनों ऊर्जा निगमों ने मिलकर इस बार औसतन 18.50 प्रतिशत बिजली दर वृद्धि का प्रस्ताव दिया है। इसमें उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने 16.23 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है….जबकि पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (PITCUL) ने लगभग 3 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव दिया है। वहीं पहली बार उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL) का टैरिफ प्रस्ताव माइनस 1.2 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

इस बार गढ़वाल मंडल में देहरादून और कर्णप्रयाग……जबकि कुमाऊं मंडल में रुद्रपुर और मुनस्यारी में जनसुनवाई होगी। किसी भी वर्ग का उपभोक्ता आयोग के समक्ष अपनी आपत्ति या सुझाव दर्ज करा सकता है।

नियामक आयोग के सचिव ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सुझावों और आपत्तियों पर विचार करने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। नई बिजली दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी।

आयोग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे प्रस्तावित दरों पर अपनी राय अवश्य रखें….ताकि निर्णय प्रक्रिया में आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top