Uttarakhand News

उत्तराखंड में नई परीक्षा का ऐलान, 10वीं और 12वीं के बच्चों के लिए खबर

Ad

देहरादून: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने वाला उत्तराखंड पहला प्रदेश बना था। शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड में काफी सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं। अब इसी कड़ी में एक नई परीक्षा का ऐलान भी हो गया है। शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के बाद विद्यार्थियों का तमन्ना एप्टीट्यूड टेस्ट लिया जाएगा। इसके अंतर्गत 150 शिक्षक दो हजार विद्यार्थियों की करियर काउंसिलिंग करेंगे। नवोदय विद्यालय रायपुर के वर्चुअल स्टूडियो में द करियर गुरु प्रोग्राम के उद्घाटन के दौरान मंत्री धन सिंह रावत ने घोषणा की।

उन्होंने इस दौरान कहा कि एनसीईआरटी के माध्यम से तमन्ना एप्टीट्यूड टेस्ट पूरे देशभर में करवाए जा रहे हैं। जिसके माध्यम से छात्र-छात्राएं यह तय कर पाएंगे कि उन्हें किस क्षेत्र में अपना करियर बनाना है। प्रदेश के दो हजार बच्चों को इससे जोड़ा जाएगा। ये भी बताया कि आठवीं कक्षा के बाद विद्यार्थी वोकेशनल कोर्स चुन सकते हैं। अब 400 स्कूलों में क्लासेज शुरू की जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top