National News

पेट्रोल और डीजल के दाम कम हो सकते हैं, क्या अभी से चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है !

Ad

Petrol-Diesel Price Drop Down Update: आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सरकार जनता को बड़ी राहत देने जा रही है। आपको बता दें कि पेट्रोल और डीज़ल के दामों में जल्द ही कटौती कर सकती है मोदी सरकार। पेट्रोल और डीज़ल के दामों में प्रति लीटर 6 से 10 रूपए की कटौती पर तेल कंपनियों से चर्चा कर रही है सरकार।

ADVERTISEMENTS Ad

पिछले कुछ महीनों में कई बार गैस सिलेंडरों के दामों में कटौती कर चुकी है केंद्र सरकार। और अब आम जनता को पेट्रोल-डीज़ल के कम दामों से लुभाने की पूरी कोशिश में भी नज़र आ रही है। सूत्रों से मिल रही खबर के अनुसार केंद्र सरकार के प्रतिनिधि दल और तेल कंपनियों के बीच बैठक हुई है। और बैठक में तय हुए दामों के बाद अब जल्दी नए पेट्रोल-डीज़ल के दामों की घोषणा कर सकती है केंद्र सरकार।

 आपकी जानकारी के लिए बता दें की पिछले साल 22 मई से तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं आया है। जिसपर सवाल पूछे जाने पर केंद्र सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आई अस्थिरता को इसका कारण बताया था। पर हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में गिरावट देखने को मिली है। जो अब घट कर 80 डॉलर प्रति बैरल हो चुकी है। जिसके बाद केंद्र सरकार और तेल कम्पनियाँ भारत में नए तेल के दामों की घोषणा करने में रुचि दिखा रहे हैं। तेल कंपनियों से हुई बातचीत के बाद अब पेट्रोलियम और फाइनेंस मिनिस्ट्री में तेल के दामों को कम करने की चर्चा तेज़ हुई है। और माना जा रहा है कि अगर सब ठीक रहा तो आम जनता को जल्द ही पेट्रोल-डीज़ल के दामों में 6 से 10 रूपए तक की छूट मिल सकती है।

विपक्ष द्वारा केंद्र सरकार पर महंगाई के विषय में लगातार प्रहार होते हैं। और अगर केंद्र सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दामों में कटौती करने का निर्णय लेती है, तो विपक्ष के हाथों से 2024 लोकसभा चुनाव में सरकार को घेरने की रणनीति में से एक और मुद्दा कम हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top