Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में अगले साल तक बन जाएगा नया अस्पताल! शासन ने दिए 25 करोड़ रुपए

File Photo
Ad

हल्द्वानी स्वास्थ्य व्यवस्था के ऊपर नजर डालें तो कुमाऊं का अधिकतम भार हल्द्वानी शहर पर रहता है। खासकर सुशीला तिवारी अस्पताल सबसे ज्यादा व्यस्त रहता है। कुमाऊं की लाइफ लाइन हल्द्वानी को कहा जाता है तो इसमें काफी ज्यादा श्रेय स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को भी जाता है। अब हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में बन रहे नए अस्पताल के लिए 25 करोड़ रुपए और मिले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में 56 करोड़ से प्रस्तावित 150 बेड के नए अस्पताल के लिए शासन द्वारा 25 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। कॉलेज परिसर में 2 साल पहले से 150 बेड का नया अस्पताल तैयार किया जा रहा है। जिसके लिए पहले भी 31 करोड़ रुपए जारी हो चुके थे।

अब इस नए अस्पताल के लिए शासन ने 25 करोड़ रुपए और जारी कर दिए हैं। लाजमी है कि इस धनराशि से अस्पताल के काम को और तेज़ी मिलेगी। गौरतलब है कि निर्माण 2023 तक पूरा होना है। इसके अलावा आपको बता दें कि कॉलेज में एमबीबीएस की 50 सीटें और बढ़ाने की भी कवायद काफी तेजी से चल रही है।

मौजूदा समय की बात करें तो कॉलेज में एमबीबीएस की 125 सीटें हैं। जिसमें 50 सीटें बढ़ाने को भवन से लेकर संसाधन जुटाए जाने हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अरुण जोशी ने बताया कि नए अस्पताल बन रहा है। साथ ही एमबीबीएस की सीटें बढ़ाने के क्रम में संसाधन जुटाए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top