Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के सरकारी स्कूल में अंग्रेजी भाषा को लेकर नई पहल शुरू

Ad

SummerCamp | EnglishLearning | PMShriSchool | Haldwani | GirlsEducation | EducationNews : हल्द्वानी के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 7 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ किया गया। कैंप का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. नीरज पांडे ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य ने छात्राओं को समर कैंप के उद्देश्य और इसकी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इसके बाद सभी छात्राओं ने अपना परिचय देकर कैंप में उत्साहपूर्वक भागीदारी दिखाई।

कैंप का संचालन संगीता सिलवानो और डॉ. दीपशिखा जोशी द्वारा किया गया। पहले दिन शिक्षिकाओं ने रोल प्ले के माध्यम से छात्राओं को अंग्रेजी भाषा के बेसिक प्रयोग सिखाए। छात्राओं ने भी रोल प्ले में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।

विद्यालय की छात्राएं कोमल मेलकानी, वंशिका, हिमांशी, जिया, शिवानी और पलक समेत कई छात्राओं ने कैंप की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे कार्यक्रम में छात्राओं का उत्साह देखने लायक रहा।

शिक्षिकाओं ने कहा कि कैंप का मुख्य उद्देश्य छात्राओं की अंग्रेजी भाषा को समझने, सीखने और बोलने में आने वाली कठिनाइयों को दूर करना है…ताकि छात्राएं आत्मविश्वास के साथ संवाद कर सकें।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top