Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में टेंपो और ई-रिक्शा के लिए भी नए नियम,अब ठंडी सड़क पर वाहन खड़े नहीं होंगे

Ad

हल्द्वानी: शहर में जाम की परेशानी ने यातायात पुलिस को परेशान करके रखा है। बाजार में अतिक्रमण जाम का मुख्य कारण है। ऐसे में पुलिस ने हल्द्वानी में नया ट्रॉफिक नियम लागू किया है। इस प्लान के तहत गलत पार्किंग और टेपों चालकों पर विशेष नजर रहेगी। टेंपू और ई-रिक्शा की संख्या भी शहर में लगातार बढ़ रही है। एसपी ट्रैफिक ने हल्द्वानी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस, परिवहन अधिकारियों तथा टेंपो यूनियन के साथ बैठक हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

टेंपो/ई-रिक्शा चालकों द्वारा निर्धारित किए गए रूट तथा मार्गो पर लगी पट्टी पर ही परिवहन किया जाए।

टेंपो यूनियन से समन्वय बनाकर एक प्रभावी प्रबंध योजना बनाई जाएगी।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में वाहनों के लिए बनाए गए रूट प्लान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

बिना परमिट तथा निर्धारित रूट में वाहन न चलाने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।टेंपो/ई–रिक्शा की पार्किंग के लिए प्राइवेट पार्किंग के चिन्हीकरण की कार्यवाही की जाय।

जनता से अपील की गई है कि यदि किसी के पास पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था हो तो इस संबंध में प्रशासन को जरूर अवगत कराएं।

हल्द्वानी शहर में मार्गों पर अतिक्रमण बहुत रहता है, जिस कारण यातायात बाधित होता है। सभी संबंधित प्रभारियों को निर्देशित किया गया है की वे इस प्रकार के अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटवाने की कार्यवाही करें।

हल्द्वानी क्षेत्र की ठंडी सड़क पर वाहनों को अनावश्यक खड़ा किया जा रहा है। जिस कारण कई बार आपातकालीन परिस्थिति में आवागमन बाधित हो जाता है। निर्देशित किया गया है कि इन स्थानों पर मोबाइल पार्टी तथा पुलिस चीता मोबाइल को प्रभावी कर चलानी कार्यवाही की जाय।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top