
Nainital School Timing | Uttarakhand Heatwave | School Timing Change | Education Department Uttarakhand | Summer Schedule : उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। नैनीताल जिले के कई क्षेत्रों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है, जिससे छात्रों की सेहत सुरक्षित रखी जा सके।
मुख्य शिक्षा अधिकारी के आदेश के अनुसार हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग ब्लॉक के स्कूलों (पर्वतीय क्षेत्रों को छोड़कर) में अब 15 मई 2026 तक नई समयसारिणी लागू रहेगी।
नई व्यवस्था के तहत स्कूलों में प्रार्थना सभा सुबह 6:45 बजे होगी…जबकि कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित की जाएंगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
शिक्षा विभाग ने यह निर्णय गर्मी के बढ़ते असर और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए लिया है, ताकि छात्र-छात्राओं को किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या का सामना न करना पड़े।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी स्कूल इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। साथ ही विद्यालय प्रशासन से भी अपील की गई है कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए।






