Uttarakhand News

उत्तराखंड के स्कूलों की टाइमिंग बदली, एक अक्टूबर से सुबह 9.30 बजे खुलेंगे सभी स्कूल

उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा पर नया अपडेट, आदेश जारी
Ad

देहरादून: कोरोना वायरस के मामलों में कमी आने के बाद उत्तराखंड में स्कूलों को खोल दिया गया है। उत्तराखंड में 21 सितंबर से एक से 5वीं तक की कक्षाओं को खोला गया है। मार्च 2020 के बाद इन कक्षाओं के लिए स्कूल खुले हैं। पिछले डेढ़ साल से बच्चे घर पर रहकर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे थे। वहीं सीनियर क्लासेज़ अगस्त से शुरू हो गई थी। स्कूलों के लिए अब एक बड़ा फैसला शिक्षा विभाग ने लिया है। उत्तराखंड में अब सभी विद्यालयों के खुलने और बंद होने की टाइमिंग को बदल दिया गया है। ये बदलाव एक अक्टूबर से लागू होगा ।

ADVERTISEMENTS Ad

01 अक्टूबर 2021 से 31 मार्च तक 2022 तक स्कूल सुबह 9.30 बजे से अपराहन 3.30 बजे तक खुलेंगे। बता दें कि सभी विद्यालयों का संचालन समय ग्रीष्मकाल में 01 अप्रैल से 30 सितम्बर तक प्रातः 8.00 बजे से अपराहन 1.00 बजे तथा शीतकालीन में 01 अक्टूबर से 31 मार्च तक प्रातः 9.30 बजे से अपराहन 3.30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

 नई टाइमिंग राज्य के सभी स्कूलों के लिए लागू रहेगी। आदेश में ये भी कहा गया है कि समस्त शिक्षण संस्थाओं में शासन द्वारा निर्गत SOP का अक्षरश: अनुपालन करते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top