Viral

पहले उर्वशी रौतेला की पोस्ट वायरल हुई…अब हुआ अफवाह का खुलासा!

Ad

नई दिल्ली: मशहूर फिल्म कांतारा तो आपमें से कई सारे लोगों ने देखी होगी। कांतारा फिल्म को देशभर में ढेर सारा प्यार मिला था। अब फिल्म का प्रीक्वल इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। हालांकि, इस बीच अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के भी फिल्म में होने की बातों ने खूब चर्चा पकड़ ली है। दावा किया जा रहा था कि बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को फिल्म के लिए चुना गया है। मगर एक रिपोर्ट के मुताबिक ये एक अफवाह से ज्यादा कुछ नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल, उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर निर्देशक शेट्टी के साथ एक तस्वीर साझा की और उसके कैप्शन में लिख दिया, “कांतारा 2 लोडिंग”। इसी के बाद से पूरे इंटरनेट पर आग की तरह अफवाहें फैल गईं। ये माना जाने लगा कि अभिनेत्री फिल्म में काम कर सकती हैं। हालांकि, ऋषभ शेट्टी इस कदम को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं, अब फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने दावा किया कि अभिनेत्री फिल्म का हिस्सा नहीं है।

रिपोर्ट्स के अनुसार ये बताया गया है कि, “कांटारा 2 में उर्वशी रौतेला की कास्टिंग के बारे में हर एक अफवाह पूरी तरह से झूठी है। हाल ही में, उर्वशी और ऋषभ शेट्टी एक ही कार्यक्रम पर आए हुए थे। उर्वशी की वायरल फोटो इसी कार्यक्रम के दौरान की है। कुल मिलाकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली उर्वशी रौतेला एक बार सुर्खियों में हैं। उर्वशी रौतेला हाल में ऋषभ पंत को लेकर कई बार चर्चा का विषय बन चुकी हैं।

बहरहाल, उर्वशी की इस पोस्ट पर कई कमेंट्स भी देखने वाले थे। कई लोग पोस्ट पर उर्वशी से मजाक करते हुए भी दिखे। एक यूजर ने लिखा कि आपकी लाइफ में कितने ऋषभ जुड़े हैं दीदी। वहीं, दूसरे ने कहा कि ऋषभ पंत ना सही, तो ऋषभ शेट्टी ही सही। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि समझने के लिए ऋषभ नाम ही काफी है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top