Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी जगदम्बा नगर में महिला ने किया SUICIDE, जून में हुआ था फौजी से प्रेम विवाह

हल्द्वानी जगदम्बा नगर में महिला ने किया SUCIDE, जून में हुआ था फौजी से प्रेम विवाह
Ad

हल्द्वानी: शहर में एक आत्महत्या का मामला सामने आया है।भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने आत्महत्या की है। घटना के वक्त वह घर पर अकेली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की जून में शादी हुई थी। उसका पति फौजी है। जगदम्बा नगर में किराए पर रह रही महिला ने आत्महत्या की है। 21 वर्षीय दिव्या मौर्य की शादी जून माह में दिनेशपुर ऊधमसिंह नगर निवासी R कुमार से हुई थी। दोनों एक दूसरे को लंबे वक्त से जानते थे। शादी के बाद दोनों ने जगदम्बा नगर में मकान किराए में लिया और रहने लगे। महिला का पति अंबाला में तैनात है।

ADVERTISEMENTS Ad

पति ड्यूटी में जाने के बाद दिव्या के साथ एक लड़की रहती थी। रूम मेट युवती शक्तिफॉर्म की रहने वाली है। मंगलवार को अपने घर से लौटने के बाद कमरे में पहुंची। उसने दिव्या को बुलाने की कोशिश की लेकिन कोई रिपांस नहीं मिला। इसके बाद वह अपने परिचित के वहां चले गई। बुधवार सुबह वह घर लौटी तो भी दरवाजा बंद था। युवती ने खिड़की से झांका तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद युवती ने पुलिस को बुलाया।

पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो दिव्या ने फांसी लगा ली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। आखिर शादी के कुछ ही महीनों में ऐसा क्या हुआ जो दिव्या ने आत्नहत्या कर ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट तो नहीं मिला है लेकिन वह लोगों से पूछताछ कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top