National News

आजाद भारत के पहले वोटर श्याम नेगी का हुआ निधन, तीन दिन पहले किया था आखिरी बार मतदान

Ad

नई दिल्ली: इस वक्त की बड़ी खबर हिमाचल प्रदेश से आ रही है। देश के पहले वोटर श्याम शरण नेगी का निधन हो गया है। उन्होंने किन्नौर जिले के कल्पा में अपने घर में अंतिम सांसे ली। उनके निधन के संबंध में पुष्टि किन्नौर के डीसी आबिद हुसैन की है।

ADVERTISEMENTS Ad

मास्टर नेगी 106 साल थे और उन्होंने देश के पहले चुनाव में सबसे पहले वोट दिया था। वह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। हालांकि उन्होंने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बैलेट पेपर से वोट दे दिया था। उन्होंने अपने जीवन में 34वीं बार मतदान किया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top